शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mother beating child in delhi caught on cctv
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 नवंबर 2021 (21:28 IST)

CCTV में कैद हुआ मां का मासूम पर जुल्म, मासूमों की बेरहमी पिटाई

CCTV में कैद हुआ मां का मासूम पर जुल्म, मासूमों की बेरहमी पिटाई - mother beating child in delhi caught on cctv
दिल्ली में दर्दनाक घटना सामने आई है। इसका संज्ञान दिल्ली ने महिला आयोग ने लिया है। दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को एक सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेते हुए पुलिस को एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है। 
 
CCTV फुटेज महिला के पति द्वारा आयोग दिया था। वीडियो में उसकी पत्नी अपने 8 साल और 2 साल के मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर रही हैं। 
 
उस महिला की 57 वर्षीय सास बच्चों को पीटने से बचाने की कोशिश कर रही है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर नोटिस जारी किया है और आरोपी महिला की गिरफ्तारी की भी मांग की है।