• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Landmine blast in Odisha, 8 martyr
Written By
Last Modified: भुवनेश्वर , गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (08:20 IST)

ओडिशा में बारूदी सुरंग विस्फोट, सात पुलिसकर्मी शहीद

Landmine blast
भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे ओडिशा के कोरापुट जिले में बुधवार शाम एक बारूदी सुरंग धमाके में कम से कम सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। आशंका है कि घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया।
 
दक्षिण पश्चिम रेंज के डीआईजी एस. स्यानी ने बताया, 'बारूदी सुरंग की घटना में अभी तक कुल सात लोगों की मौत हुई है।' पुलिस ने घटनास्थल से चार शवों को बरामद किया था और तीन अन्य की बाद में अस्पताल में मौत हुई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को कायराना कृत्य बताया।
 
विस्फोट माओवाद प्रभावित कोरापुट जिले में सुंकी घाट पर मुंगरभूमि के निकट हुआ। यह जगह आंध्र प्रदेश की सीमा से मुश्किल से एक किलोमीटर के फासले पर है।
 
स्यानी ने बताया कि करीब 13 पुलिसकर्मी एक ट्रक में कटक जा रहे थे और रास्ते में उनका वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
ट्रंप सख्त, पाक नागरिकों पर भी लग सकता है प्रतिबंध