सम्बंधित जानकारी
- प्रयाग कुंभ मेला 2019: कैसे पहुंचे कुंभ नगरी प्रयागराज
- प्रयाग कुंभ मेले में अक्षय वट के दर्शन जरूर करें
- अगर नहीं जा सकते प्रयागराज कुंभ मेले में, तो करें ये पांच कार्य
- प्रयागराज में कुंभ मेले से पहले भव्यता के साथ शुरू हुई पेशवाई
- कुंभ मेले में माटी के चूल्हे और गोबर के उपले कर रहे कल्पवासियों की प्रतीक्षा
कुंभ के दौरान गाजियाबाद की 24 औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी
गाजियाबाद। कुंभ मेले के दौरान गंगा को साफ रखने और उसमें अपशिष्ट जल का प्रवाह रोकने के लिए प्रशासन ने गाजियाबाद की 24 बड़ी औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है।
गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि इन औद्योगिक इकाइयों में बूचड़खाना, पेपर मिल्स, कपड़ा उद्योग और डिस्टलरी शामिल हैं और यह प्रतिबंध रविवार से लागू होगा और 4 मार्च को कुंभ मेले के समापन तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इन इकाइयों के अपशिष्ट कादराबाद नाले में गिरते हैं, जो गंगा में गिरता है। (भाषा)
