dharma sangrah
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kashmir

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत

Kashmir
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए पथराव करने वाली भीड़ पर बलों की कथित कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार को मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए थे।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शोपियां के अवनीरा में मुठभेड़ स्थल के निकट शनिवार रात भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने गोली चलाई जिसमें मोहम्मद सईद भट (25) घायल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि भट को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि संघर्ष में 12 अन्य लोग घायल हो गए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान ने मनाया 70वां स्वतंत्रता दिवस