सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीदा स्वेटर
- दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला...
- बांद्रा में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
- लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती
- रविवार को फिर मिली 50 उड़ानों में बम की धमकी, 14 दिनों में 350 से ज्यादा धमकियां
हैदराबाद में पटाखा दुकान में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, मची अफरातफरी
Hyderabad News : हैदराबाद के आबिद इलाके में रविवार को एक पटाखे की दुकान में धमाके के साथ भीषण आग लग गई। खबरों के अनुसार, इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया, साथ ही दुकान के बाहर खड़े कई वाहन भी जलकर खाक हो गए।
खबरों के अनुसार, आबिद इलाके में रविवार को एक पटाखे की दुकान में धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी तरह की बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। धमाका होते ही बिल्डिंग में मौजूद लोग भागकर बाहर आ गए। क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कई वाहन जल गए हैं। आग उस समय लगी जब दुकान में पटाखे रखे जा रहे थे। एक महिला को मामूली चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एक अवैध दुकान थी। राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Edited By : Chetan Gour
