गुरुवार, 5 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy rain in Punjab
Last Updated :चंडीगढ़ , मंगलवार, 26 अगस्त 2025 (18:37 IST)

पंजाब में भारी बारिश, नदियां उफान पर, 27 से 30 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

rain
heavy rain in punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को भारी बारिश (heavy rains) के पूर्वानुमान के मद्देनजर 27 से 30 अगस्त के बीच राज्य के सभी स्कूल (schools) बंद रखने की घोषणा की। पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों के गांव जलमग्न हो गए हैं। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।ALSO READ: ​पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी : मुख्यमंत्री
 
निजी स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे : मान ने 'एक्स' पर कहा कि इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, सीनियर माध्यमिक सरकारी और निजी स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा और पंजाब में लगातार बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियां तथा मौसमी छोटी नदियां उफान पर हैं जिससे इन नदियों के किनारे बसे गांवों के बड़े हिस्से में कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।ALSO READ: सिंध का पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब के भूजल को बचाने में सहायक हो सकता है : मुख्यमंत्री
 
पौंग एवं भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से भी पंजाब के कई जिलों के गांवों की समस्याएं बढ़ गई हैं। बारिश और पानी के कारण पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों के गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी, मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्‍तां