• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Girl, MP, private parts
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016 (16:32 IST)

भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काटा - Girl, MP, private parts
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाने की पुलिस गुरुवार को उस समय अचंभित रह गई जब एक महिला अपने देवर का 'प्राइवेट पार्ट' काटकर थाने पहुंच गई, वहीं दूसरी ओर देवर ने शर्मिंदगी के चलते घर के पास स्थित एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार चुरहट की बरहई निवासी लगभग 30 वर्षीय महिला सुबह अपने देवर सन्जू कोल (22) का प्राइवेट पार्ट लेकर थाने लेकर पहुंच गई। महिला जब थाने गई थी, तभी उसके देवर सन्जू ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तभी उसने पास में रखी छुरी से उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया और उसे लेकर थाने आ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (वार्ता)