सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: 4 राज्यों में बारिश ने ली 48 लोगों की जान, बिहार में जनजीवन प्रभावित
- मौसम अपडेट : देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
- बारिश से इंसान ही नहीं, भगवान भी परेशान ! भव्य दुर्गा पंडालों पर बारिश का साया
- Weather update : देश के 5 राज्यों में नहीं थम रही बारिश, बिहार में अलर्ट
- Weather Updates : उत्तरप्रदेश में आफत की बारिश ने ली 44 की जान, और जारी रहेगा वर्षा का सिलसिला
भारी बारिश से नदी में बही कार, 2 महिलाओं की मौत
राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के जामकंडोरणा क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के बीच नदी में बही कार में 2 महिलाओं की मौत हो गई तथा 1 अन्य महिला लापता है।
पुलिस ने बताया कि रामपर गांव के निकट सुबह फांफड नदी पर बने पुल पर से बारिश के बीच खडवंथली गांव से एक कार जामकंडोरणा की ओर जा रही थी। तभी पुल पर आए तेज बहाव के पानी से यह कार अचानक बेकाबू होकर उफान पर आई नदी में बह गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कार सवार 3 महिलाओं में से 2 के शव कार से बरामद कर लिए गए हैं जबकि अन्य 1 महिला को अभी भी नदी में ढूंढा जा रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इसी दौरान कार चालक को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। (सांकेतिक चित्र)
