गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. BNP की सत्ता में वापसी के संकेत
Last Modified: ढाका , शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (18:24 IST)

Who is Gayeshwar Chandra Roy : कौन हैं हिन्दू नेता गायेश्वर चंद्र रॉय, जिन्होंने बांग्लादेश चुनाव में मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया

bangladesh elections
बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है। मीडिया खबरों के मुताबिक  बीएनपी गठबंधन को 297 में 209 सीटों पर जीत मिल चुकी है। बांग्लादेश के चुनाव आयोग ने बताया है कि चुनावों में जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर जीत मिली है. बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए गुरुवार को वोट डाले गए थे। बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में शुक्रवार को अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के वरिष्ठ बीएनपी नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका सीट से जीत हासिल की। सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की खबर के अनुसार, रॉय ने ढाका-3 सीट पर 99,163 मत हासिल कर जमात-ए-इस्लामी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया।

कौन हैं गायेश्वर चंद्र रॉय

गायेश्वर चंद्र रॉय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता हैं और बांग्लादेश की प्रमुख राजनीतिक धारा में सक्रिय गिने-चुने हिन्दू चेहरों में से एक माने जाते हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1951 को ढाका के केरानीगंज में गणेंद्र चंद्र रॉय और सुमोती रॉय के घर हुआ था। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं।
रॉय BNP की स्टैंडिंग कमेटी, जो पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्माण इकाई है, के लंबे समय से सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 1990 के दशक में BNP नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री पद भी संभाला था। उस दौरान वे पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री तथा मत्स्य एवं पशुपालन राज्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।   Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
विधानसभा में गरजे CM योगी, जो वंदे मातरम का विरोध करे, उसे कान पकड़कर बाहर निकालो!