सम्बंधित जानकारी
- सावधान! नए साल पर बांके बिहारी मंदिर न आने की अपील, दर्शन नियमों में भी हुआ बड़ा बदलाव
- अनिरुद्धाचार्य को महंगी पड़ी महिलाओं पर टिप्पणी, कोर्ट में परिवाद दर्ज
- कौन हैं शिप्रा शर्मा, जिनसे हो रही है कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी
- स्मृति मंधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद क्या पलाश प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे? वायरल तस्वीर से बढ़ी चर्चा
- मुख्यमंत्री योगी ने की मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन की विकास कार्ययोजना की समीक्षा
Premanandji Maharaj : प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में लगी भीषण आग, सेवादारों ने की हुज्जत
वृंदावन के राधा रसिक संत प्रेमानंदजी के फ्लैट में आग की खबरें हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक प्रेमानंद महाराज पिछले एक महीने से श्री राधाहित कैलिकुंज में निवास कर रहे हैं। इसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द काबू पा लिया।
मीडिया खबरों के अनुसार मौके पर उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब महाराज के सेवादारों ने कवरेज कर रहे पत्रकारों और वीडियो बना रहे स्थानीय लोगों को जबरन रोकना शुरू कर दिया। सेवादारों ने कई लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की।
प्रेमानंद महाराज राधा नाम के उपासक हैं और वह सभी को नाप जप करने की शिक्षा देते हैं। उनकी दी हुई शिक्षाओं से लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है और युवा बड़ी संख्या में प्रेमानंद जी को फॉलो करते हैं। बड़े सेलिब्रिटी सहित मंत्री राजनेता उनके दर्शनों के लिए जाते हैं।Edited by : Sudhir Sharma
