सम्बंधित जानकारी
- UP में नव मंत्र से संवरेगा बेटियों का भविष्य, बागपत मॉडल बना नई मिसाल
- राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ
- AI के प्रयोग से UP बनेगा हेल्थ व इनोवेशन सेक्टर का पावर हाउस
- UP में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का हो रहा डिजिटलीकरण, किसानों को घर बैठे मिलेगा योजना का लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के झटके, बागेश्वर से ऋषिकेश तक दिखा असर
Uttarakhand earthquake : उत्तराखंड में मंगलवार सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर से ऋषिकेश तक भूकंप के झटके महसूस किए किए। भूकंप की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बागेश्वर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले 9 जनवरी को गुजरात के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा में समेत कई इलाकों में 12 घंटों में भूकंप के 7 झटकों से दहशत फैल गई। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धोराजी में कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।EQ of M: 3.5, On: 13/01/2026 07:25:06 IST, Lat: 29.93 N, Long: 80.07 E, Depth: 10 Km, Location: Bageshwar, Uttarakhand.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) January 13, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/CyMhElw1qW
भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप का खतरा हर जगह अलग-अलग है। भारत को भूकंप के क्षेत्र के आधार पर 4 हिस्सों जोन-2, जोन-3, जोन-4 तथा जोन-5 में बांटा गया है। जोन 2 सबसे कम खतरे वाला जोन है तथा जोन-5 को सर्वाधिक खतनाक जोन माना जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta
