1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. वर्चस्व की लड़ाई में समस्तीपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

वर्चस्व की लड़ाई में समस्तीपुर में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

Samastipur
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ठेकेदार रिंकू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि सोमवार की देर रात 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने समस्तीपुर शहर के काशीपुर निवासी रिंकू चौधरी के घर हमला कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से मौके पर ही रिंकू चौधरी की मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि ठेकेदार रिंकू चौधरी को 15 से ज्यादा गोली लगी है। हत्या का कारण वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्याकांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। (वार्ता)
अगला लेख
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच तेज हुई जंग, 550 सैनिक हताहत, 4 हैलीकॉप्टर मार गिराए