• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar, Reliance Co., engineer, murder,
Written By
Last Updated : मंगलवार, 29 दिसंबर 2015 (11:00 IST)

बिहार में रिलायंस कंपनी के इंजीनियर की बर्बर हत्या

Bihar
पटना। जंगलराज बन चुके बिहार में इंजीनियरों की मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बीती रात बिहार के रिलायंस कंपनी के क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर अंकित झा की वैशाली में गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे पहले कंस्ट्रक्शन कंपनी सीएनसी के दो इंजीनियरों की हत्या कर दी गई थी। इस आरोप में पुलिस ने सीतामणि से दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
सड़क निर्माण से जुड़े दो इंजीनियरों मुकेश सिंह और ब्रजेश सिंह की बर्बर तरीके से की गई हत्या की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि बदमाशों ने रिलायंस कंपनी के क्वालिटी इंजीनियर अंकित झा की हत्या कर दी। अंकित मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही कंस्ट्रक्शन कंपनी सीएनसी के दो इंजीनियरों मुकेश सिंह और ब्रजेश सिंह से 50 लाख रुपए की रंगदारी देने की मांग करते हुए दरभंगा में उनकी हत्या कर दी थी। इन दोनों इंजीनियरों को सरकार ने सुरक्षा मुहैया करवाई थी, लेकिन घटना वाले दिन उनकी सुरक्षा हटा ली थी। पुलिस ने स्वीकार किया कि इंजीनियरों की सुरक्षा हटाना एक बड़ी भूल थी। (वेबदुनिया न्यूज)