1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Big accident on Indian 2 set

'इंडियन 2' के सेट पर बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से 3 की मौत

Indian 2
चेन्नई। कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग के दौरान बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे 3 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हुए।
 
यह हादसा क्रेन के गिरने से हुआ। हादसे में डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर मधु, असिस्टेंट डायरेक्टर कृष्णा और एक स्टाफर चंद्रन ने जान गंवाई। फिल्म की शूटिंग चेन्नई के पास ही हो रही थी।
 
हादसे से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, घायलों में फिल्म निर्देशक शंकर भी शामिल है। घायलों को फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 
अगला लेख
सावधान, मुंबई के चार नामी होटलों को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा सख्‍त