1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sahar Sheikh, who had said that she would defeat Mumbra, backtracked.
Last Updated : शनिवार, 24 जनवरी 2026 (18:19 IST)

मुंब्रा को हरा कर देंगे बयान देने वाली सहर शेख ने मारी पलटी, नोटिस मिला तो ढीले पड़े तेवर, मांगी माफ कहा, तिरंगे से प्‍यार

Sahar Sheikh
महाराष्ट्र के मुंब्रा इलाके में एक वार्ड से पार्षद का चुनाव जीतने के बाद पूरे इलाके को हरा green color यानी इस्लामिक रंग ये रंग देने वाला बयान देने वाली नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटर सहर शेख (29) ने अब अपने बयान से पलटी मार कर माफी मांग ली है। अपने लिखित माफीनामा में सहर शेख ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ पहुंची है तो वह उसके लिए खेद व्यक्त करती है। पार्षद ने कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। वहीं AIMIM ने अपने पार्षद के बयान को पॉलिटिकल स्टेटमेंट बताया है।

सहर ने कहा कि वो भारत देश और भारतीय तिरंगे से प्यार करती है और मुम्ब्रा को हरा कर देंगे इस बयान के पीछे उनका मकसद ये था कि पूरे मुम्ब्रा में अपनी पार्टी एमआईएम के सभी पार्षद विधायक को भविष्य में जिताकर लाएंगे।

भाजपा नेता किरिट सोमैया ने पूछा थाने जाकर

बता दें कि भाजपा नेता किरिट सोमैया आज सुबह 11 बजे मुंब्रा पुलिस थाने में दूसरी बार पहुंचकर उन्होंने पुलिस से पूछा कि एमआईएम पार्षद सहर शेख ने लिखित माफीनामा दिया है क्या, पुलिस ने बताया है कि सहर ने पुलिस ने सहर के लिखित माफीनामे की पुष्‍टि की है।

जीतने के बाद क्‍या कहा था सहर ने

चुनाव जीतने के बाद सहर शेख ने मंच से भड़काऊ भाषण दिया था। एक सभा में उन्होंने कहा, हम पूरे मुंब्रा को हरा बना देंगे। इस भाषण के 2 अर्थ निकाले गए। पहला, पूरे मुंब्रा में AIMIM का परचम लहरा देना, क्योंकि ओवैसी की पार्टी के झंडे का रंग हरा है। दूसरा, पूरे मुंब्रा इलाके पर इस्लाम की फतह हासिल कर लेंगे। यह भाषण इसलिए भी विवादास्पद माना गया, क्योंकि मुंब्रा मुस्लिम बहुल इलाका है। जो पहले से ही सांप्रदायिक संवेदनशीलता का केंद्र रहा है।

नोटिस मिला तो ढीले पड़े तेवर

बता दें कि शिकायत के बाद पुलिस ने सहर शेख को नोटिस जारी किया था और स्पष्टीकरण मांगा। इस नोटिस के बाद मुंब्रा को हरा कर देने की धमकी देने वाली शेख के सुर ढीले पड़ गए और थाने में लिखित माफीनामा जमाकर बयान के लिए खेद जताया। अपनी स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ पहुंची है, तो वे उसके लिए खेद व्यक्त करती हैं।
Edited By: Navin Rangiyal