• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Airforce helicopter crashed in Uttarakhand
Written By
Last Updated :देहरादून , बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (14:21 IST)

उत्तराखंड में वायुसेना का हेलीकॉप्टर गिरा

Uttarakhand
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास आज सुबह भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई।
 
उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों ने बताया कि माणा के पास घसतोली हैलीपैड पर हुई क्रैश लैंडिंग के समय हैलीकाप्टर में क्रू के सदस्यों समेत 14-15 लोग सवार थे। हालांकि, इसमें सवार लोग सुरक्षित हैं और उनमें से कुछेक को मामूली चोटें आई हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्रष्टया क्रैश लैंडिंग की वजह हैलीकाप्टर में तकनीकी खराबी लग रही है। दुर्घटना में हैलीकाप्टर को भी नुकसान पहुंचा है। (भाषा)