धामी सरकार का मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा, उत्तराखंड में 21 हजार से ज्यादा को मिली छात्रवृति
Uttarakhand News : उत्तराखंड के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। खबरों के अनुसार, सरकार ने 21,743 मेधावी छात्रों को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृति प्रदान की है। अब तक कुल 17.67 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत सबसे ज्यादा 17,852 छात्र लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं में 'मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृति योजना' सबसे सफल साबित हो रही है।
कुल 17.67 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित
उत्तराखंड के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश के मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 21,743 मेधावी छात्रों को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृति प्रदान की है। अब तक कुल 17.67 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत सबसे ज्यादा 17,852 छात्र लाभान्वित हुए हैं।
छात्रों के लिए कई योजनाएं संचालित
प्रदेश में संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं में 'मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृति योजना' सबसे सफल साबित हो रही है। उत्तराखंड सरकार केवल एक योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई योजनाएं संचालित की जा रही है।
ये सभी योजनाएं शिक्षा के प्रति छात्रों में एक नया उत्साह पैदा कर रही हैं। सरकार का मुख्य फोकस उन बच्चों को प्रोत्साहित करना है जो पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है।
600 से लेकर 1200 रुपए तक की छात्रवृत्ति
सरकार का मानना है कि ये छात्र भविष्य में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में 6 से 12वीं तक के मेधावी बच्चों को 600 से लेकर 1200 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि पैसे की कमी की वजह से राज्य का कोई भी होनहार छात्र अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।
सैनिक स्कूलों के छात्रों को भी मिल रहा योजना का लाभ
सैनिक स्कूलों में पढ़ रहे इन मेधावी छात्रों को भी सरकार अपनी योजनाओं के दायरे में लाई है। इससे न केवल छात्रों का मनोबल बढ़ रहा है, बल्कि उनके अभिभावकों को भी आर्थिक राहत मिल रही है। छात्रवृति वितरण की यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चलाई जा रही है ताकि पात्र बच्चों तक उनकी सहायता राशि बिना किसी देरी के पहुंच सके।
Edited By : Chetan Gour