1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 7 people died during amarnath yatra

Amarnath Yatra : पिछले 36 घंटों में 6 तीर्थयात्रियों व 1 टट्टू चालक की मौत

Amarnath Yatra
श्रीनगर। Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में 6 तीर्थयात्रियों और 1 टट्टू चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान अब तक कुल 49 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 15 वे यात्री शामिल हैं जिनकी 8 जुलाई को अचानक आई बाढ़ में मौत हो गई थी।
 
30 जून से शुरू हुई तीर्थयात्रा के दौरान अब तक 47 यात्रियों और 2 टट्टू चालकों की मौत हो चुकी है। एक टट्टू चालक की मौत पहलगाम में गहरी खाई में गिरने से हो गई थी।

8 जुलाई को अमरनाथ गुफा के पास अचानक आई बाढ़ में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि करीब 55 लोग घायल हो गए थे। अब तक 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा में दर्शन कर चुके हैं।(भाषा)
अगला लेख
6GB RAM, 5000mAH की बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M13 5G, जानिए प्राइस और फीचर्स