1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 terrorists killed in encounter in Kulgam

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने किया 2 आतंकवादियों को ढेर

Kulgam
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में बुधवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
तड़के हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की शिनाख्त करने और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे?
अगला लेख
Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का रौद्र रूप, दक्षिण में बारिश