• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा

13 साल की बच्ची से कई बार रेप करने वाला गिरफ्तार

मुंबई 13 साल की बच्ची से बलात्कार
FILE
मुम्बई। यहां एक किशोरी से पिछले कुछ दिनों के दौरान 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से कई बार बलात्कार किया जिसके बाद उसने (लड़की ने) आत्मदाह कर अपनी जान देने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि समीर घुनरे को 13 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में कल रात गिरफ्तार किया गया। समीर उपनगर भांडुप के बुधनगर का रहने वाला है और पीड़िता भी उसी इलाके में रहती है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने एक नोट में अपना दर्द बयां किया था, उस नोट को लेकर उसके माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे और तब समीर को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। लड़की आत्महत्या के प्रयास में 75 फीसदी जल गई और उसका फिलहाल सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भांडुप थाने के वरिष्ठ पीआई प्रताप चव्हाण ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से आरोपी अपने घर में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था और उसे अश्लील फिल्में देखने के लिए बाध्य कर रहा था। उसके चलते वह अवसादग्रस्त हो गई थी तथा जब वह इसे और बर्दाश्त नहीं कर पाई तब उसने अपने माता-पिता को नोट लिखा और आत्महत्या की कोशिश की।’

पुलिस के अनुसार एक जुलाई को उसने केरोसिन डालकर अपने शरीर में आग लगा ली। धुंआ देखकर उसके पड़ोसी दौड़े आए और उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे घर से निकाला एवं अस्पताल पहुंचाया। (भाषा)