• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 9 जुलाई 2014 (08:54 IST)

सतीश उपाध्याय को दिल्ली भाजपा की कमान

सतीश उपाध्याय
FILE
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को भाजपा की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने देर रात उपाध्याय की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

उपाध्याय हषर्वर्धन का स्थान लेंगे। हषर्वर्धन ने चांदनी चौक से सांसद निर्वाचित होने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)