• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
Written By WD

डांसर के साथ बलात्कार, एक गिरफ्तार

बलात्कार
FILE
नई दिल्ली। शादी का झांसा देकर मुंबई की एक डांसर के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में एक निजी कंपनी के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा जगतपुरी थाना में एक निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर विपुल जुनेजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पिछले साल तक दिल्ली में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह एक फार्मा कंपनी में काम करती थी जहां जुनेजा भी कार्यरत था।

जुनेजा से उसके अच्छी दोस्ती हो गई और कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी और मुंबई चली गई, जहां पर उसने डांसर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि जब वह मुंबई चली गई, जुनेजा उसके साथ फोन पर बात करता रहा और शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया। (भाषा)