1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. raksha bandhan 2023

क्या रात में राखी बांध सकते हैं? जानिए क्या है राखी बांधने का सही समय

raksha bandhan 2023
रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होता है लेकिन इस साल रक्षा बंधन 2023 का मजा भद्रा ने किरकिरा कर दिया है। इस साल भद्रा लगने की वजह से रक्षा बंधन का त्योहार 2 दिन मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के लिए 30 और 31 अगस्त का मुहूर्त है। कई विद्वान के अनुसार 30 अगस्त की रात्रि 09:01 के बाद राखी बांध सकते हैं। साथ ही 31 अगस्त को सुबह 07:07 के पहले राखी बांध सकते हैं। इस मुहूर्त को भी लेकर लोगों में असमंजस है कि क्या राखी रात को बांधना शुभ होता है। चलिए जानते हैं कि इसको लेकर क्या मान्यताएं हैं....
राखी रात में बांध सकते हैं या नहीं
कई लोगों को मानना है कि रात को राखी बांधना शुभ नहीं होता है लेकिन आपको बता दें कि इस बार भद्रा के कारण राखी का मुहूर्त रात को ही है। भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित माना जाता है इसलिए आपको मुहूर्त के अनुसार ही राखी बांधनी चाहिए। पहले त्योहार पूरे दिन मनाया जाता था यानी पूरे दिन खुशियां मनाओ और कभी भी राखी बांध लो। लेकिन आज के समय में दो-दो तिथियों और भद्राओं ने त्योहार का मजा किरकिरा कर दिया है। भद्राकाल के कारण लोगों को कुछ अशुभ होने का डर होता है।
raksha bandhan 2023
रक्षा बंधन 2023 का शुभ मुहूर्त
इस बार रक्षा बंधन कब मनाया जाए इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। कुछ विद्वान 30 की रात को तो कुछ 31 को सुबह मनाने की सलाह दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि 30 अगस्त की रात्रि 09:01 के बाद राखी बांध सकते है या अगले दिन सुबह 07:07 के पहले रक्षाबंधन मना सकते हैं। 
 
परंपरा और शास्त्रों के अनुसार रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11:00:27 बजे से हो रहा है और यह तिथि अगले दिन सुबह 07:07:23 पर समाप्त हो जाएगी। यानी इसी तिथि के बीच रक्षा बंधन मना सकते हैं। परंतु इस बीच भद्रा काल होने से ही यह असमंजस की स्थिति बनी है।
भद्रा काल का समय क्या है?
  • भद्रा काल 30 अगस्त 2023 को भद्रा सुबह 10:58 से होकर रात्रि 09:01 तक रहेगी।
  • भद्रा का निवास धरती पर होने के कारण शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं। 
  • इसका मतलब यह कि इस बीच राखी नहीं बांध सकते हैं।
  • रात्रि 09:01 बाद ही राखी बांध सकते हैं। वहीं भी 31 तारीख को सुबह 07:07:23 के पहले क्योंकि इसके बाद पूर्णिमा तिथि का लोप हो जाएगा, परंतु ऐसा नहीं है।

अगला लेख
Raksha Bandhan 2023: इन मखाने की मिठाइयों से करें अपने भाई का मुंह मीठा