वसुंधरा राजे : प्रोफाइल
FILE
वसुंधरा राजे की शादी धौलपुर राजघराने के महाराजा हेमंतसिंह के साथ हुई थी। वसुंधरा राजे तब से ही राजस्थान से जुड़ गई थीं। वसुंधरा राजे को 1984 में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। 1 दिसंबर, 2003 में वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।वसुंधरा राजे ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 2007-2008 के बजट में शिक्षा, रोज़गार, बालविवाह प्रथा पर रोक जैसे पांच सूत्री कार्यक्रम बनाए थे।
वसुंधरा राजे 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 तक राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं। वसुंधरा राजे सिंधिया वर्तमान विधानसभा चुनाव में अपने परपंरागत सीट झालरापाटन से चुनाव लड़ रही हैं।

