Indus Images
Ashish Vaishnav
मुंबई। दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिलाओं में से एक मिस्र की 36 वर्षीय एमन अहमद वजन घटाने का इलाज कराने के लिए 11 फरवरी को मुंबई पहुंची। मिस्र के एक विमान से भारत आने वाली एमन करीब चार बजे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं।
Indus Images
Ashish Vaishnav
एमन को जरूरी चिकित्सा उपकरणों से लैस एक ट्रक से सैफी अस्पताल लाया गया, जहां उनके लिए एक विशेष कक्ष बनाया गया है।
Indus Images
Ashish Vaishnav
उक्त महिला 25 वर्षों से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। दुनिया की सबसे मोटी महिलाओं में से एक एमन अभी मुंबई के बैरियाट्रिक सर्जन मुफ्फाजल लकड़ावाला और उनकी टीम की देखरेख में है।
Indus Images
Ashish Vaishnav
महिला अपनी बहन शैमा अहमद के साथ यहां पहुंची। ज्यादा वजन और पिछले 25 वर्षों से कहीं ना जाने के कारण यात्रा के दौरान हो सकने वाले खतरों से निबटने की तैयारियों के लिए पिछले दस दिन से डॉक्टरों का एक दल मिस्र में था।