WD
Ravi Batra
नई दिल्ली। राजधानी के अतिसुरक्षा वाले इलाके विजय चौक पर गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अचानक एक नीलगाय दिखाई देने से हडकंप मच गया।
WD
Ravi Batra
नीलगाय की वजह से नॉर्थ ब्लॉक और पार्लियामेंट में वीवीआईपी मूवमेंट काफी देर बाधित रहा। इसी वजह से यहां भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया।
WD
Ravi Batra
नीलगाय ने एक पीसीआर वैन को भी नुकसान पहुंचाया। सुरक्षा की दृष्टि से यह एक भारी चूक है। खबर मिलते ही यहां भीड़ एकत्रित हो गई।
WD
Ravi Batra
इस नीलगाय के हाई सेक्यूरिटी जोन में पहुंचने के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
WD
Ravi Batra
काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने इसे पकड़ ही लिया।