Indus Images
Francis Mascarenhas
मुंबई। पानी के अंदर या सतह पर तारपीडो के साथ-साथ पोतरोधी मिसाइलों से वार करने और रडार से बच निकलने की उत्कृष्ट क्षमता से लैस स्कॉर्पीन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी खान्देरी का 12 जनवरी 2017 को यहां मझगान डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में जलावतरण किया गया।
Indus Images
Francis Mascarenhas
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने खान्देरी के जलावरतण के समारोह की अध्यक्षता की। इस पनडुब्बी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री की पत्नी बीना भामरे ने किया।
Indus Images
Francis Mascarenhas
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी इस अवसर पर मौजूद थे। यहां पनडुब्बी को उस पॅन्टून से अलग किया गया जिस पर उसके विभिन्न हिस्सों को जोड़कर एकीकृत किया गया था।
Indus Images
Francis Mascarenhas
स्कॉर्पीन श्रेणी की यह पनडुब्बी अत्याधुनिक फीचर से लैस है। इनमें रडार से बच निकलने की इसकी उत्कृष्ट क्षमता और सधा हुए वार करके दुश्मन पर जोरदार हमला करने की योग्यता शामिल है।
Indus Images
Francis Mascarenhas
यह पनडुब्बी हर तरह के मौसम और युद्धक्षेत्र में संचालन कर सकती है। नौसैन्य कार्यबल के अन्य घटकों के साथ इसके अंतरसंचालन को संभव बनाने के लिए हर तरह के साधन और संचार उपलब्ध कराए गए हैं।
Indus Images
Francis Mascarenhas
भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा को इस साल 8 दिसंबर को 50 साल पूरे हो जाएंगे। भारतीय नौसेना की पनडुब्बी शाखा के स्थापना की याद में हर साल पनडुब्बी दिवस मनाया जाता है।