शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. NRI News
Written By

भारतीय मूल की महिला, उसकी बेटी पर सिंगापुर में हत्या का आरोप

NRI News
सिंगापुर। भारतीय मूल की 58 वर्षीय महिला और उसकी 36 वर्षीय बेटी पर यहां अपने घर में  म्यांमार की एक घरेलू सहायिका की हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं और इस संबंध में  दोषी पाए जाने पर उन्हें मृत्युदंड मिल सकता है।


 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रेमा नारायणसामी और गायत्री मुरगन को इस सप्ताह की  शुरुआत में पियांग नगैह डॉन (24) की कथित रूप से हत्या करने के मामले में बुधवार को  गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह फोन करके किसी ने उनसे सहायता मांगी थी। जब वे पहुंचे  तो पियांग मृत थी। अदालत ने महिला और उसकी बेटी की पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ा दी  है।
 
दोनों आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यदि उन्हें हत्या का दोषी पाया  जाता है तो उन्हें मृत्युदंड मिल सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि गायत्री का पति पुलिस  बल में काम कर चुका है। गायत्री की एक नाबालिग बेटी है। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
हिन्दी कविता : जीवन-चक्र