मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. New Jersey News
Written By भाषा

न्यूजर्सी स्कूल जिले ने किया दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

न्यूजर्सी स्कूल जिले ने किया दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित - New Jersey News
वॉशिंगटन। न्यूजर्सी के एक छोटे स्कूल जिले ने इस साल 11 नवंबर को दीपावली के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही क्षेत्र के भारतीय-अमेरिकियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।

पिछले सप्ताह इस संबंध में ग्लेन रॉक पब्लिक स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फैसला किया।
 
स्थानीय नॉर्थजर्सी डॉट कॉम के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष रोना मैकनाबोला ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि इससे दूसरे समुदायों को भी संदेश जाएगा कि वे एक दिन की छुट्टी घोषित कर दीपावली को मान्यता दें।
 
क्षेत्र में रहने वाले हिन्दू-अमेरिकियों ने पिछले साल बोर्ड से आग्रह किया था कि दीपावली पर स्कूलों को बंद रखा जाना चाहिए, जिससे कि हिन्दू परिवारों के लिए छुट्टी मनाना आसान हो सकें।
 
स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष संजीव ओहरी ने कहा कि ग्लेन रॉक का भारतीय समुदाय इस फैसले से अत्यंत खुश है।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।