बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. Great Immigrants Award
Written By

अमेरिका में भारतीय मूल के चार लोगों को मिलेगा ‘ग्रेट इम्मीग्रेंट्स अवार्ड’

Great Immigrants Award
सुंदर पिचाई सहित 4 लोगों को मिलेगा ग्रेट इम्मीग्रेंट्स अवार्ड
 

 
 
वॉशिंगटन। गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई और तीन अन्य भारतीय अमेरिकियों सहित 42 लोगों को ‘ग्रेट इम्मीग्रेंट्स: द प्राइड ऑफ अमेरिका’ पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
 
यह पुरस्कार पिचाई के अलावा पीबीएस न्यूजऑवर के एंकर एवं वरिष्ठ संवाददाता हरि श्रीनिवासन, मैककिन्से एंड कंपनी के पदाधिकारी विक्रम मलहोत्रा और नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार विजेता भारती मुखर्जी को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
 
कार्नेगी कार्पोरेशन की ओर से प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार 30 जून को न्यूयॉर्क में प्रदान किया जाएगा।
 
कार्पोरेशन ने इस पुस्कार के लिए 42 लोगों को नामित किया है जिनकी जड़े 30 अलग अलग देशों से जुड़ी हैं।
 
कार्नेगी कार्पोरेशन के अध्यक्ष वार्टन ग्रेगोरियन ने कहा, ‘ये प्रवासी हमारे पूर्वजों की तरह हैं जिन्होंने इसे राष्ट्रों का राष्ट्र बनाया है।’
ये भी पढ़ें
घरेलू महिलाओं के अस्तित्व से जुड़े प्रश्न