1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. American Sikh
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (10:22 IST)

अमेरिका में दो सिखों की हत्या

America
वॉशिंगटन। कैलिफोर्निया में एक हफ्ते के अंदर 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 सिख-अमेरिकी नागरिकों की हत्या कर दी गई। यह जानकारी सामुदायिक संगठनों और मीडिया की खबरों में दी गई है।
 
सुबाग सिंह (68) 23 जून की सुबह लापता हो गए थे जिसके बाद वे एक नहर में मृत पाए गए। उनके शरीर पर जख्म के निशान हैं। कैलिफोर्निया के कानून लागू करने वाले अधिकारियों ने बताया कि वे पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि बुजुर्ग सिख की हत्या के पीछे किसका हाथ है।
 
एक अन्य घटना में एल्क ग्रोव के सिमरनजीत सिंह की 25 जुलाई को गैस स्टेशन के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जहां वे काम करते थे। सैक्रेमेंटो बी न्यूज के मुताबिक उन्हें उस व्यक्ति ने गोली मारी, जो पहले उनके सहकर्मी पर हमला कर चुका था। (भाषा)