1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
Written By समय ताम्रकर

इंतजार है ‘ओम शांति ओम’ का

शाहरुख खान ओम शांति ओम इंतजार 2000 प्रिंट्‍स
IFMIFM
भारत के बाहर शाहरुख खान जबर्दस्‍त लोकप्रिय हैं। वहाँ पर वे अन्य खानों की तुलना में बेहद आगे हैं। शाहरुख की फिल्मों का वहाँ पर भी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। फरहा खान द्वारा निर्देशित ‘ओम शांति ओ’ ऐसी ही एक फिल्म है जिसका इंतजार प्रशंसक दिल थाम कर रहे हैं।

फिल्म के क्रेज को देखते हुए इसे 2000 प्रिंट्‍स के साथ प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई है। यह किसी भी भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड होगा। शाहरुख अभिनीत इस फिल्म को ऐसे देशों में भी प्रदर्शित किया जा रहा है जहाँ आमतौर पर भारतीय फिल्में कम प्रदर्शित होती हैं। पोलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया जैसे देशों में भी ‘ओम शांति ओ’ के प्रति उत्साह है।

फरहा खान की यह फिल्म कई मामलों में अनोखी है। इस फिल्म के एक गाने में फरहा खान ने बॉलीवुड के लगभग तीस कलाकारों को जमा किया है। धर्मेन्द्र से लेकर बॉबी तक इस गाने में नजर आएँगे। ये शाहरुख के प्रति उनका प्यार ही है, जो वे चंद सेकंड के लिए परदे पर दिखने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने शाहरुख से एक पैसा भी नहीं लिया। किंग खान भला कैसे पीछे रहते। उन्होंने अपनी तरफ से प्रत्येक कलाकार को गिफ्ट हैम्पर दिया। जिसमें एक शानदार मोबाइल, सोने का सिक्का और शाहरुख तथा फरहा की तरफ से लिखा गया पत्र है।

शाहरुख इस फिल्म में शर्टलेस दिखाई देंगे। इसके लिए उन्होंने जिम जाकर जमकर मेहनत की और अपनी बॉडी बनाई। आमतौर पर शाहरुख फिल्मों में ऐसे दृश्य करने से बचते हैं, लेकिन फरहा के आग्रह को वे टाल नहीं सके।

पुनर्जन्म पर आधारित यह कहानी बॉलीवुड से जुड़ी हुई है। एक जन्म में शाहरुख महान कलाकार हैं किंतु वे जूनियर आर्टिस्ट ही बन पाए।
IFMIFM
अगले जन्म में वे खराब अभिनेता किंतु बड़े स्टार हैं।

पहले जन्म के वक्त बॉलीवुड का 70 का दशक दिखाया गया है। जब राजेश खन्ना, जीतेन्द्र जैसे कलाकार छाए हुए थे। फरहा ने सूक्ष्मता के साथ उस दौर को अपनी फिल्म में दिखाया है।

इस फिल्म के जरिये दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में प्रवेश कर रही है। दीपिका युवा वर्ग में बेहद लोकप्रिय हैं। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकापादुकोण की बेटी दीपिका एक सफल मॉडल हैं। शाहरुख जैसे कलाकार के साथ उसे अपनी पहली फिल्म में ही काम करने का अवसर मिला है।

दीपिका 70 के दशक की नायिका बनी हैं। विशेष तकनीक के जरिए उसे उस दौर के नायक सुनील दत्त, राजेश खन्ना और ‍जीतेन्द्र के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। 9 नवंबर को दीपावली के दिन प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी, ऐसा बॉलीवुड के पंडितों का मानना है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें