मजदूर हमले में चार भारतीय घायल
ND
बाटम (इंडोनेशिया) में एक सूखे घाट पर काम कर रहे करीब दस हजार मजदूरों ने अपने भारतीय सहयोगियों पर हमला कर दिया। ये मजदूर अपने भारतीय सुपरवाइजर द्वारा उन्हें मूर्ख कहने से नाराज थे। मजदूरों के हमले में चार भारतीय घायल हो गए।
इस दौरान नाराज मजदूरों ने कई वाहनों का आग के हवाले कर दिया। सिंगापुर से कुछ ही दूरी पर स्थित पीटी ड्राय डॉक पर हमले के बाद करीब 41 भारतीय मजदूरों को नौकाओं के सहारे वहाँ से निकाला गया। चार गंभीर घायलों को कड़ी पुलिस सुरक्षा में वहाँ से लाया गया। हमले को रोकने के लिए करीब 400 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।
