भारतीय पति को खोज निकाला
|
दोस्ती गहरी होने के बाद डॉ. पंत ने इस्लाम कबूला और युवती से शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार अफगानी युवती के पास निकाहनामा की प्रतिलिपि व शादी की वीडियोग्राफी है। अफगानी युवती 3 महीने के वीजा पर अपनी माँ के साथ भारत में पिथौरागढ़ आई हुई है। उसने अपने पति को तलाश करने के लिए इससे पूर्व भारत के अनेक महानगरों की ठोकरें खाईं। साबरा के अनुसार अंततः वह अपने पति को तलाशने में सफल हो गई।
पहले से शादीशुदा एवं दो बच्चों के पिता डॉ.पंत की दूसरी पत्नी साबरा ने कहा कि उसने धोखाधड़ी कर शादी रचाई है। डॉ.पंत ने उन्हें कभी नहीं बताया कि वे पहले से ही शादीशुदा हैं। पुलिस उपनिरीक्षक एसएन गैरोला ने बताया कि दो देशों का मामला होने की वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। प्रकरण में दूतावास को अवगत करा दिया गया है।

