1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

फराह पंडित ने प्रतिनिधि पद की शपथ ली

भारतीय मूल
ND

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक फराह पंडित ने गत दिवस अमेरिका में मुस्लिम समुदाय की पहली विशेष प्रतिनिधि के रूप में शपथ ली। इस्लामिक देशों से दोस्ताना संबंध बढ़ाने का ओबामा प्रशासन का यह अनूठा निर्णय है।

ज्ञात हो कि 41 वर्षीय सुश्री पंडित का परिवार 1960 में जम्मू-कश्मीर से वाशिंगटन आया था।