गोपनीय सूचनाएँ चुराने के आरोप में सजा
ND
सोसाइटे जनरल (सॉकजेन) में एक व्यापारी के तौर पर काम करने वाले 27 वर्षीय समर्थ अग्रवाल को कारोबार से जुड़ी गोपनीय सूचनाएँ चुराने के लिए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
एक जूरी ने भारतीय मूल के अग्रवाल को 19 नवंबर, 2010 को प्रोपराइटरी कम्प्यूटर कोड चुराने का दोषी पाया। इस कोड का इस्तेमाल सॉकजेन के हाई-फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग कारोबार में किया जाता है।
अमेरिकी जिला जज जेड रैकॉफ ने अग्रवाल को न्यूयॉर्क में तीन साल कारावास की सजा सुनाते हुए कहा कि जेल से रिहाई के बाद दो साल तक उस पर नजर रखी जाए। हो सकता है कि अग्रवाल को रिहाई के बाद भारत वापस भेज दिया जाए। (भाषा)

