जलने से भारतीय महिला की मौत
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट में आग लगने से भारतीय महिला की मृत्यु हो गई और उसका पति तथा चार बच्चे घायल हो गए1खलीज टाइम्स ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि महिला का शव अपार्टमेंट से बरामद किया गया। उसकी शिनाख्त 27 वर्षीय शीला पेलीज के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल महिला के पति और बच्चों का इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।