चटपटी फिश करी
|
विधिः
मछली को अच्छी तरह धोकर उसे पीसे हुए मसालों के साथ मिलाएँ। इसे 10-15 मिनट तक रखे रहने दें। अब कड़ाही में तेल डालें व तेल गर्म होने के पश्चात उसमें करी पत्ता और प्याज डालकर गुलाबी होने तक भूनें। इसमें मसाला लगी मछली डालकर तब तक भूनें, जब तक कि मछली का कच्चापन दूर न हो जाए। दूसरी तरफ नारियल के दूध को कड़ाही में डालकर धीमी आँच पर पकाएँ। जब यह पककर आधा रह जाए तो उसमें तैयार की हुई मछली को डालकर चलाएँ।
जब मछली दूध के अन्दर पूरी तरह पक जाए तो उसमें अमचूर पावडर डालकर उतार लें। तैयार गरमा-गरम चटपटी फिश करी को चावल के साथ सर्व करें।
