क्या है सलवा जुडूम
माओवादी हमले में मारे गए कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को सलवा जुडूम का जनक माना जाता है। सलवा जुडूम की शुरुआत 2005 में महेंद्र कर्मा ने ही की थी। माओवादियों का उद्देश्य महेंद्र कर्मा की हत्या कर सलवा जुडूम अभियान को खत्म करना था। सलवा जुडूम एक आदिवासी शब्द है, जिसका अर्थ होता है- 'शांति का कारवां'। कम्युनिस्ट नेता रहे महेंद्र कर्मा ने कांग्रेस में आने के बाद सलवा जुडूम आंदोलन की शुरुआत की। इस अभियान में ग्रामीणों की फोर्स तैयार करना था, जो माओवादियों के खिलाफ लड़ सके। ग्रामीण आदिवासियों को हथियार देकर उन्हें स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) बनाया गया।
आगे पढ़ें, सलवा जुडूम अभियान की सफलता की कहानी...
इसके अंतर्गत उन्हें 1500 से 3000 रुपए तक भत्ता भी दिया जाता। सलवा जुडूम में शामिल ग्रामीणों ने माओवादियों को गांवों में शरण और राशन देने से इंकार कर दिया। 2005 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी। रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। रमन सिंह को सलवा जुडूम अभियान अच्छा लगा।
विरोधी पार्टी की सरकार होने के बाद भी रमन सिंह ने कांग्रेस के इस अभियान को अपनाया। इस अभियान को सफलता भी मिली। आदिवासियों की मदद से माओवादियों की जंगलों में चल रही विरोधी गतिविधियों और ठिकानों की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को मिली। आगे पढ़ें, सलवा जुडूम पर किसने उठाए प्रश्नचिन्ह....
माओवादी 'सलवा जुडूम' से काफी नाराज थे। मानवाधिकार कार्यकताओं ने सलवा जुडूम को खून संघर्ष बढ़ाने वाला अभियान बताया। उन्होंने इसके औचित्य पर प्रश्नचिन्ह उठाए।