• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. तिरुमला में ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ
Written By WD

तिरुमला में ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ

तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर
आंध्रप्रदेश के तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में 29 सितंबर को वार्षिक ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। श्रीवरी मंदिर तिरुमला में नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


उत्सव की शुरुआत 29 सितंबर को प्रात: ध्‍वजारोहण के साथ हुई और शाम को पेड्डा शेष उत्सव का आयोजन हुआ। 30 सितंबर को प्रात: काल चिन्नाशेष वाहनम और शाम को हंस वाहनम का आयोजन हुआ। इसी तरह एक अक्टूबर को प्रात: सिंह वाहनम और शाम को मुथपु पंडरी वाहनम उत्सव का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर को कल्पवृक्ष वाहनम और शाम को सर्वभूपाल वाहनम का आयोजन होगा।
WD

3 अक्टूबर को प्रात: मोहिनी अवतारम और संध्या को गरुढ़ सेवा का आयोजन होगा। चार अक्टूबर को प्रात: हनुमंत वाहनम और संध्‍या को स्वर्ण रथम और गज वाहनम का आयोजन होगा। पांच अक्टूबर को प्रात: सूर्यप्रभा वाहनम और संध्या को चन्द्रप्रभा वाहनम उत्सव आयोजित होगा। छह अक्टूबर को प्रात: रथोत्वस और संध्‍या को अश्व वाहनम का आयोजन होगा।
WD

WD

उत्सव के अंतिम दिन प्रात: पालकी उत्सवम् और चक्रासनम् उत्सव होगा और संध्या को स्वर्ण तिरुचि उत्सव तथा ध्वजारोहण से नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। (वेबदुनिया)