अमेरिकी ट्रेड ऑफिस का नया नक्शा वायरल — PoK समेत पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा दिखाया
ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस से सोशल मीडिया साइट एक्स पर की गई पोस्ट से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इसमें दिखाए गए मैप में जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया है। इस नक्शे में न कोई लाइन ऑफ कंट्रोल है और न कोई विवादित क्षेत्र।
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय यानी यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव ने भारत-अमेरिका के नए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट की जानकारी देते हुए जो नक्शा इस्तेमाल किया है, उससे यह साफ हो गया कि अमेरिका भी PoK को भारत का ही हिस्सा मानता है।
गौरतलब है कि भारत शुरू से यह मानता है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने कब्जा जमा रखा है। अमेरिका अब तक कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला बताता रहा है। उसका कहना था कि इसे आपसी बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta