ट्रंप ने याद दिलाई दोस्ती तो क्या बोले पीएम मोदी?
भारत अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दोस्ती की याद दिलाई। मोदी ने भी इसका सकारात्मक जवाब दिया।
Modi Trump Friendship : टैरिफ को लेकर भारत से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोस्ती याद दिलाई। इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देने में देर नहीं की। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं।
भारत-अमेरिका संबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।'
दोस्ती पर क्या बोले थे ट्रंप : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समाचार एजेंसी एएनआई के एक सवाल के जवाब में कहा था कि वे मोदी के दोस्त बने रहेंगे। मुझे बस इस समय वह जो कर रहे हैं वह पसंद नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है।
ALSO READ: भारत की रूस और चीन बढ़ती दोस्ती से टेंशन में ट्रंप, कहा मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंंप के दूसरे कार्यकाल के शुरू होने के कुछ ही महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों में अभूतपूर्व तनाव देखने को मिल रहा है। कभी 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' जैसे आयोजनों से परवान चढ़ी मोदी और ट्रंप की दोस्ती अब अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। मौजूदा हालात में दोनों नेताओं के बीच विश्वास की कमी साफ दिख रही है।
ट्रंप टैरिफ की वजह से मोदी की चीन और रूस के करीबी बढ़ती नजर आ रही है। भारत, चीन और रूस के एक साथ ट्रंप की नीतियों का विरोध करने से अमेरिकी राष्ट्रपति में भी घबराहट बढ़ती दिखाई दे रही है।
edited by : Nrapendra Gupta