सम्बंधित जानकारी
- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सेना के लिए धन की कमी नहीं
- भारत गरजा, पाकिस्तान सुन ले, रमजान में सेना के हाथ नहीं बांधे हैं...
- कश्मीर में एक और ग्रेनेड हमले में 16 जख्मी
- शोपियां में ग्रेनेड हमले में दो जवान, आठ नागरिक घायल
- जम्मू कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में आया सेना का गश्ती दल, एक जवान की मौत
कश्मीर में सेना के शिविर पर आतंकवादियों ने फेंके हथगोले
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हज्जन थाने के पास स्थित सेना के एक शिविर पर मंगलवार रात को आतंकवादियों ने हथगोले फेंके। आतंकवादियों ने दो तरफ से थाने से सटे शिविर पर हथगोले फेंके।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने रात करीब साढ़े आठ बजे सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर अंडरबैरल ग्रेनेड लांचर के जरिए हथगोले फेंके। आतंकवादियों ने दो तरफ से थाने से सटे शिविर पर हथगोले फेंके।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले का असरदार तरीके से जवाब दिया गया। यह आत्मघाती हमला नहीं था। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र को घेर लिया गया और खोजी अभियान चलाया गया है। (भाषा)
