1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Solar eclipse, Temple curtain, Indian temple

सूर्य ग्रहण के पहले मंदिरों के पट बंद

Solar eclipse
सूर्य ग्रहण से पहले सूतक के चलते देशभर के मंदिरों के पट मंगलवार शाम बंद हो गए। मंदिरों के पट ग्रहण समाप्त होने तक बंद रहेंगे। सुबह ग्रहण की समाप्ति के बाद भगवान का स्नान-अभिषेक कर पूजा-पाठ का कार्यक्रम होगा।
इस साल का पहला खग्रास सूर्य ग्रहण पूर्वोत्‍तर राज्‍यों सहित मध्‍य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित देश के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देगा।
 
ज्योतिर्विदों के अनुसार, ग्रहण का स्पर्श बुधवार सुबह 5.45 बजे, मध्यकाल 7.27 और मोक्ष 9.08 बजे होगा। सूर्योदय सुबह 6.42 बजे होगा और सुबह 6.47 बजे तक खग्रास स्वरूप में दिखाई देगा।
 
हालांकि यह ग्रहण भारत में कुछ देर के लिए ही दिखाई देगा। भारत में बुधवार सुबह 5.43 बजे ग्रहण लगेगा, जो उत्तर पश्चिम एवं पश्चिम भाग को छोड़कर शेष भारत में सुबह 6.47 बजे तक रहेगा।