एक अप्रैल से क्या होगा महंगा, किसके घटेंगे दाम...
बजट में प्रस्तावित सभी तरह के टैक्स एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। इस वजह से कई वस्तुओं के दामों पर सीधा असर पड़ेगा। कुछ वस्तुएं महंगी मिलेगी और कुछ के दाम घट जाएंगे। जानिए नए वित्त वर्ष में क्या सस्ता मिलेगा और किन वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम...
इन वस्तुओं के बढ़ेंगे दाम...
* कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों का बीमा एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा।
* पान-मसाले, सिगरेट और गुटखा खाने वालों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
* एलईडी बल्ब महंगे हो जाएंगे।
* चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान महंगे होंगे।
* महंगा पड़ेगा स्टील और एल्यूमीनियम का सामान।
* प्रिंटिड सर्किट बोर्ड पर सीमा शुल्क लगने से बढ़ सकते हैं मोबाइल फोन के दाम।
* एनएचएआई ने टोल प्लाजा पर 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी तय की है। इस वजह से टोल नाकों पर भी अब वाहन चालकों को 5 से 10 रुपए ज्यादा टोल टैक्स देना होगा।
अगले पन्ने पर... इन वस्तुओं के घटेंगे दाम...
इन वस्तुओं के घटेंगे दाम...
* रेल टिकट पर सर्विस चार्ज घटने से ऑनलाइन रेल टिकट कराना सस्ता होगा।
* बजट में सरकार ने होम लोन ब्याज पर छूट की घोषणा की थी। नए वित्तीय वर्ष में घर खरीदने पर आपको फायदा हो सकता है।
* बेल्ट, पर्स आदि लेदर का सामान सस्ता होगा।
* सस्ता होगा वाटर प्यूरीफायर लगवाना।
* डाक सुविधा भी सस्ती होगी।