Thu, 23 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. pm modi will again address the nation

नरेन्द्र मोदी फिर दे सकते हैं राष्ट्र के नाम संदेश

Narendra Modi
नोटबंदी की घोषणा के 30 दिसंबर को 50 दिन पूरे हो रहे हैं। इस बीच, खबर है कि 31 दिसंबर को प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र के नाम संदेश दे सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर, 2016 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए ही मोदी ने नोटबंदी की बड़ी घोषणा की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेन्द्र मोदी 31 दिसंबर की शाम 7.30 बजे अपने इस संबोधन में काले धन के खिलाफ लड़ाई और नोटबंदी से जुड़ी कुछ नई घोषणाएं कर सकते हैं। मोदी अपने इस संबोधन में नोटबंदी के संबंध में कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं। 
 
क्या बेनामी संपत्ति पर होगा प्रहार? : 1000 और 500 के नोट बंद करने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री कई बार कह चुके हैं कि कालेधन के बाद अब बेनामी संपत्ति पर प्रहार किया जाएगा। 'मन की बात' कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने इस बारे में संकेत दे चुके हैं। इस वजह से 31 दिसंबर के इस संबोधन में बेनामी संपत्ति के खिलाफ भी कुछ बड़े फैसलों उम्मीद है।
 
प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको मालूम होगा हमारे देश में बेनामी संपत्ति का एक कानून है। 1988 में बने उस कानून को कभी लागू ही नहीं किया गया। हमने उसको निकाला है और बड़ा धारदार बेनामी संपत्ति का कानून बनाया है। आने वाले दिनों में वह कानून भी अपना काम करेगा।
ये भी पढ़ें
नोटबंदी : विदेशी मीडिया के निशाने पर सरकार