सम्बंधित जानकारी
- चिंता न करें 2019 के बाद मैं ही बनूंगा प्रधानमंत्री : मोदी
- मप्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री की रैली, बढ़ेगी लोकसभा चुनावों की सरगर्मी
- नरेन्द्र मोदी गरजे, सीमापार बैठे आतंकियों और उनके आकाओं को छोड़ेंगे नहीं...
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा- आपको बिलकुल भी शर्म नहीं आती?
- एयर स्ट्राइक के बाद बदला सियासी परिदृश्य, अब राफेल पर कांग्रेस को घेरने में जुटे पीएम मोदी
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, मां से की मुलाकात
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायसेन गांव में अपनी नब्बे वर्षीय मां हीरा बा से सोमवार को मुलाकात की।
हीरा बा मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के नजदीक स्थित गांव में रहती हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब 30 मिनट बिताए।
अपनी मां से मुलाकात करने से पहले मोदी रायसेन के समीप प्रसिद्ध धोलेश्वर महादेव मंदिर गए और महाशिवरात्रि के अवसर पर वहां पूजा अर्चना की। वह मंगलवार को राज्य में दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। (भाषा)
