गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi did not speak in the Lok Sabha, Rahul Gandhi said- he is scared
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (20:05 IST)

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

Lok Sabha Budget Session
बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण बाधित होती रही। आखिरकार कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे, लेकिन हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो सका। जब लोकसभा की कार्रवाई शाम 5 बजे शुरू हुई तो भाजपा सांसद पीपी चौधरी प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़े हुए। 
इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सभापति की कुर्सी पर बैठीं संध्या राय ने कुछ ही मिनटों में सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया। लोकसभा की कार्यवाही  5 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। 
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन की कार्यवाही में हंगामे पर कहा कि आज जो कुछ हुआ वह दुर्व्यवहार की पराकाष्ठा है। दिन में स्पीकर साहब ने भी कहा कि आप विरोध करिए लेकिन विरोध करने का भी आपका एक दायरा है। आप वहीं तक रहिए। आप वहां जा रहे हैं जहां प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत अन्य मंत्री बैठते हैं, वहां क्यों आते हैं? हम जब उन्हें हटा रहे थे तो वे तब हट भी नहीं रहे थे। यह कांग्रेस का अहंकार है क्योंकि ये सोचते हैं कि गरीब और पिछड़े समुदाय के लोग यहां आकर कैसे बैठ गए हैं? राहुल गांधी ने कल कहा कि मैं नेता प्रतिपक्ष हूं और मुझे कौन रोकेगा। आज सांसदों ने लिखकर दिया है और अब मामला स्पीकर साहब के पास है। 
 

राहुल-प्रियंका ने क्या कहा 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे (पीएम मोदी) डर गए और इसीलिए वह सदन में नहीं आए। केंद्रीय रेल मंत्री और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुलेट ट्रेन की तरह भाग गए।
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जैसा उन्होंने पहले कहा था, प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वे सच्चाई का सामना करने से डरते हैं।

क्या कहा मनोज तिवारी ने 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सदन की कार्यवाही में हंगामे पर कहा कि आज जो हुआ उसकी तस्वीर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह स्थिति कहती है कि जनता इन्हें(कांग्रेस) हरा रही है तो ये सदन में हमें(भाजपा) बोलने नहीं देंगे। देश को इतना बड़ा गौरव प्राप्त हुआ है लेकिन तब भी वे इसका गुणगान नहीं होने देंगे और प्रधानमंत्री मोदी को बोलने नहीं देने के लिए ये सब कर रहे हैं। देश सब देख रहा है और देश कांग्रेस से इसका जवाब मांगेगा। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी एक ऐसी पुस्तक का हवाला दे रहे थे जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है लेकिन निशिकांत दुबे ने उस पुस्तक का हवाला दिया जो कि प्रकाशित है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video