गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. shashi tharoor falls parliament steps akhilesh yadav saves viral video
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (20:16 IST)

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

shashi tharoor falls parliament steps
आज संसद के बजट सत्र में खूब हंगामा हुआ। इस बीच संसद परिसर से आज एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद की सीढ़ियों से उतरते समय अचानक अपना संतुलन खो बैठे। गनीमत रही कि पास ही खड़े समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें गिरने से बचा लिया।

क्या है वायरल वीडियों में 

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि शशि थरूर फोन पर किसी से बात करते हुए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। बातचीत में व्यस्त होने के कारण उनका ध्यान भटक गया और आखिरी सीढ़ियों पर पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया। जैसे ही थरूर लड़खड़ाए, उनके ठीक बगल में खड़े अखिलेश यादव ने बिना एक सेकंड की देरी किए उन्हें सहारा दिया और थाम लिया।
इस त्वरित मदद की वजह से थरूर जमीन पर गिरने से बच गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य सांसदों ने भी उनका हालचाल जाना। राहत की बात यह है कि इस घटना में शशि थरूर को कोई चोट नहीं आई है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी