1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistani army shells all night on LoC

पाकिस्तानी सेना ने LoC पर सारी रात बरसाए गोले

Pakistan
जम्मू। सेना ने एलओसी पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। दूसरी ओर, पाक सैनिकों ने राजौरी तथा पुंछ के सेक्टरों में सारी रात गोलों की बरसात की है। हीरानगर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर उसके द्वारा मोर्टार दागे गए।
 
दूसरी ओर, सीमा व एलओसी पर कुछ दिनों तक शांति कायम रखने के बाद पाक सेना ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर से गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना आतंकियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही थी, जिसे सीमा पर तैनात जवानों ने विफल कर दिया। पाक सेना शनिवार शाम तक गोलाबारी करती रही, जिससे सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
शुक्रवार रात को पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर किरनी, कस्बा, माल्टी आदि सेक्टरों में गोलाबारी की। इस गोलाबारी में पाक सेना ने पहले सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और जैसे ही भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिए।
इसके बाद पाक सेना सुबह तक गोलीबारी करती रही। इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों को दाखिल करने का प्रयास कर रही थी, जिसे सेना के जवानों ने विफल कर दिया। इस गोलाबारी से सीमा पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
US Presidential election 2020: कमला हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया 'नस्लवादी'